28 Mar 2024, 21:36:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

उज्जैन में शनिश्चरी अमावस्या पर्व, शनि मंदिर में दर्शन के बाद सैकड़ों ने छोड़े जूते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 5:00PM | Updated Date: Mar 17 2018 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में शनिश्चरी अमावस्या के पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने क्षिप्रा नदी में डुबकी लगा कर दान पुण्य किया और स्थानीय परंपरानुसार शनि मंदिर पर अपने जूते छोड़ दिए। शनिश्चरी अमावस्या पर  शुक्रवार को मध्य रात्रि से ही लोगों ने पर्व स्रान का सिलसिला शुरु कर दिया था। स्रान के बाद सैकड़ों लोगों ने शहर से लगभग सात किलोमीटर दूर उज्जैन-इन्दौर फोरलेन स्थित नवग्रह शनि मंदिर में दर्शन किए। प्राचीन परंपरनुसार इस मंदिर में लोग दर्शन के बाद अपने पहने हुए जूते छोड़ देते हैं। भगवान महाकालेश्वर सहित अन्य छोटे-बड़े मंदिरों में भी आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने पर्व स्रान को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और व्यापक इंतजाम किए थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »