18 Apr 2024, 12:28:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: शिवपुरी में बिल वसूली करने गए कर्मचारियों पर पथराव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 2:22PM | Updated Date: Mar 17 2018 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। शिवपुरी के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम बीजरी में बिजली की वसूली करने गए विद्युत वितरण कंपनी के दल पर ग्रामीणों ने हमला कर मारपीट की तथा उनके वाहन को पथराव करके क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को दोपहर में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने जनक दांगी एवं भूरा दांगी आदि व्यक्तियों के विरुद्ध बिजली कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बताया गया है कि दिल्ली की कंपनी के सहायक यंत्री राजीव रंजन तिवारी सुपरवाइजर तथा विद्युत कंपनी के कर्मचारियों एवं सुरक्षा गार्ड के साथ उस गांव में बिजली के कनेक्शन चेक करना तथा वसूली करने गए थे। वहां पर एक लाख का बिजली का बिल बकाया था जिसके कारण ट्रांसफार्मर से कनेक्शन काट दिया गया। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर हमला बोल दिया और उनकी जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »