19 Apr 2024, 19:04:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल की सबसे पुरानी कपड़ा मिल में लगी आग, कई समान जलकर राख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2018 3:14PM | Updated Date: Feb 25 2018 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के चांदबड़ क्षेत्र में स्थित कपड़ा मिल में आग लगने के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए रातभर प्रयास करने पड़े। दमकल सूत्रों के अनुसार काफी पुरानी इस कपड़ा मिल में देर रात आग लग गई। 
 
सूचना मिलने पर तत्काल दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग फैलने के कारण मिल की नई इकाई को भी इसकी चपेट में ले लिया। आग के कारण नई इकाई में लगी मशीनों के अलावा कच्चा और तैयार माल जलकर नष्ट हो गया। हालाकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
सूत्रों ने कहा कि आग बुझाने के लिए रातभर प्रयास किए गए और दर्जनों दमकल वाहनों की मदद ली गई। आज देर सुबह तक आग बुझाने के प्रयास किए गए, तब कहीं इस पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण और इसकी वजह से नुकसान का पता तत्काल नहीं चल सका। 
 
इस बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने कपड़ा मिल में आग लगने के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि भोपाल की सबसे पुरानी कपड़ा मिल में आग लगने के कारणों का खुलासा करने के साथ ही सरकार को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि इसमें कार्य जारी रहे और कर्मचारियों के रोजगार पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़े। यह राजधानी भोपाल के स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित काफी पुरानी मिल है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »