23 Apr 2024, 20:31:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश: भाजपा वाले 14 साल से कहां थे - सिंधिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 7:05PM | Updated Date: Feb 22 2018 7:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग 14 साल से कहां थे। सिंधिया ने कोलारस में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सांसद कमलनाथ, कांतिलाल भूरिया, प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव आदि के साथ कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब-जब यहां की जनता पर विपदा आई, तब-तब वे उनके साथ खड़े रहे।

भाजपा वाले 14 साल के बाद यहां पर आए हैं, इनको 24 फरवरी को मतदान करके यहां से विदा करने का रास्ता तैयार कर दीजिए। सिंधिया ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र का विकास किया है, सड़कें, बिजली, स्कूल आदि की व्यवस्थाएं की हैं। आपके सुख दुख में साथ रहता हूं, उस समय यह सब लोग कहां चले जाते हैं। प्रदेश सरकार के लोग कुछ भी बोलते रहते हैं आपका साथ देने कभी नहीं आते। सिंधिया ने कहा कि जिस प्रकार से मकड़ी अपना जाल बुनती है,

उसी प्रकार से उन्होंने कोलारस विधानसभा क्षेत्र में अपने कामों का जाल  बनाया है जिसमें भाजपा वाले उलझ कर रह जाएंगे। सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ अधिकारी भाजपा का सहयोग करते हैं, कांग्रेस की सरकार आने पर उन्हें चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के विकास, कांग्रेस की नई दिशा तय करने और प्रदेश में परिवर्तन के लिए हमारा साथ दें। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद कांतिलाल भूरिया ने सभा में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार असत्य बोल रहे हैं, इसलिए उनकी बातों में नहीं आना चाहिए। कोलारस में 24 फरवरी को मतदान होना है और 28 फरवरी को परिणाम आएंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »