26 Apr 2024, 05:21:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

युवक का शव श्मशान घाट से पोस्टमार्टम के लिए भेजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 8:43PM | Updated Date: Feb 21 2018 8:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में आज दोपहर एक युवक की मृत्यु के उपरांत दाह संस्कार के दौरान गले पर चोट का निशान देखे जाने पर हत्या की आशंका के चलते पुलिस को सूचित कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। बड़वाह के नगर निरीक्षक शशिकांत चौरसिया ने बताया कि दशहरा मैदान निवासी 30 वर्षीय मिथुन चंदेल को आज तड़के उसके घर के बाहर परिजनों ने मृत अवस्था में पाया था। उसके शव को नर्मदा तट के नावघाट खेड़ी पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाकर परंपरा के अनुसार को स्रान कराया गया।

स्रान के दौरान उसके छोटे भाई सचिन को मृतक मिथुन की गर्दन पर एक निशान दिखा, जिससे उन्हें हत्या का संदेह हुआ और उन्होंने श्मशान घाट से ही डायल 100 को फोन लगाया। चौरसिया ने बताया कि पुलिस बल ने वहां पहुंचकर श्मशान घाट पर ही शव का पंचनामा बनाकर इसे पोस्टमार्टम हेतु बड़वाह के शासकीय अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों का दल इस तरह की चोट पर अपनी अंतिम राय नहीं बना सका और उन्होंने इसे फॉरेंसिक जांच हेतु इंदौर के अस्पताल पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि कल शव का पोस्टमार्टम होने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मिथुन चंदेल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बड़वाह के दशहरा मैदान में रहता था, जबकि उसके पिता जगदीश पड़ोस में रहते थे। कल वह 10 बजे घर से कहीं चला गया था। अक्सर वह देर से आता था इसलिए परिजनों ने उसके घर के बाहर सोने पर इस तरह की घटना की संभावना व्यक्त नहीं की थी, वह इसे प्राकृतिक मृत्यु मानकर उसका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »