18 Apr 2024, 10:35:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: कक्षा 10 की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2018 9:45PM | Updated Date: Feb 20 2018 9:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र के दामखेड़ा में कक्षा 10 की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। बिस्टान के नगर निरीक्षक आनंद चौहान ने बताया कि 16 वर्षीय कक्षा 10 की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हुई शिकायत के चलते अनिल, संजय तथा सालम के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को छात्रा के माता-पिता पास के ही ग्राम में एक वैवाहिक कार्यक्रम हेतु गए थे। रात्रि में छात्रा जब लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली तब आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और एक खेत में ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया। उसके माता-पिता के लौटने के उपरांत प्रकरण दर्ज कराया गया। खरगोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए एस कनेश ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »