25 Apr 2024, 06:38:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गर्भवती महिलाओं को मिलेगी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2018 9:20PM | Updated Date: Feb 20 2018 9:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में उचित पोषण आहार देने तथा सुरक्षित प्रसव के लिये प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 1 जनवरी के बाद की प्रदेश की प्रथम प्रसव वाली महिलाओं को सहायता राशि दी जायेगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारत सरकार की एक जनवरी 2017 से लागू इस योजना के तहत केवल प्रथम शिशु के जन्म पर महिला को पांच हजार रूपये की सहायता राशि दी जाती है। अब प्रदेश की एक जनवरी 2017 के बाद प्रथम प्रसव वाली सभी महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित किया जायेगा।
 
योजना के तहत गर्भवती महिला का पंजीयन होने पर उसे एक हजार रूपये की सहायता की राशि उसके बैंक खाते के माध्यम से दी जायेगी। इसी तरह महिला को शिशु के जन्म पर दो हजार रूपये और शिशु का टीकाकरण होने पर दो हजार रूपये की राशि भी मिलेगी। इस संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पात्र महिलाओं की जानकारी संकलित की जायेगी और उसे ऑनलाइन दर्ज किया जायेगा। जानकारी के आॅनलाईन दर्ज करने पर ही महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »