29 Mar 2024, 13:21:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश: परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगें- कलेक्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2018 8:39PM | Updated Date: Feb 20 2018 8:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला प्रशासन ने अगले माह एक मार्च से शुरु होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षा की गोपनीयता भंग न हो सके इसके लिए परीक्षा केन्द्रो पर पुलिस बल लगाये जाने निर्देश दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर संकेत भोंडवे ने एक मार्च से शुरू हो रहे बोर्ड परीक्षाओं से सम्बन्धित तैयारियों को लेकर परीक्षा केन्द्र अध्यक्षों के साथ बैठक की।
 
1 मार्च से 3 अप्रैल तक जिला मुख्यालय सहित समस्त तहसीलों में माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित होगी। भोंडवे ने परीक्षा केन्द्र तक प्रश्न-पत्र ले जाने, परीक्षा उपरान्त उत्तर पुस्तिकाएं एकत्र कर परीक्षा कंट्रोल रूम तक ले जाने और संवेदनशील केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा दिव्यांगों के लिये व्हील चेयर उपलब्ध कराने निर्देश दिए है। उन्होंने बेवजह अवकाश लेने वालों पर नजर रखते के साथ ही कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का पालन कराने पर भी जोर दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »