20 Apr 2024, 11:59:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने तक नहीं पहनूंगा मालाः सिंधिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2017 12:45PM | Updated Date: Dec 20 2017 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अशोकनगर। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वे तब तक फूलों की माला नहीं पहनेंगे जब तक किसान विरोधी बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) सरकार को मध्यप्रदेश की सत्ता से उखाड़ नहीं फेंकेंगे। उन्होंने कहा, "बीजेपी की मध्यप्रदेश सरकार किसान विरोधी है और किसानों पर गोलियां चलवाती है।  इसलिए मैंने प्रण लिया है कि जब तक बीजेपी की सरकार को प्रदेश से उखाड़ नहीं फेंकेंगे, तब तक मैं फूलों की माला नहीं पहनूंगा." मुंगावली सीट वरिष्ठ कांग्रेस विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेडा के निधन के बाद खाली हुई है और जल्द ही इस पर चुनाव होने की संभावना है।
 
राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चौहान अपने आप को जनता का पुजारी कहते हैं पर पुजारी ही भगवान (जनता) को जेल के अंदर डाल रहा है। इसलिए चौहान को सत्ता से बेदखल करना चाहिए। सिंधिया ने आरोप लगाया कि चौहान जनता को झूठे आश्वासन दे रहे हैं। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »