23 Apr 2024, 19:02:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

'राष्ट्रमाता' का अपमान करने वाली फ़िल्म नहीं चलने देंगे: शिवराज सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2017 5:53PM | Updated Date: Nov 20 2017 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजपूत रानी पद्मावती को राष्ट्रमाता कहा है। हालांकि पद्मावती के ऐतिहासिक क़िरदार होने पर विवाद भी है। कुछ इतिहासकारों का मत है कि पद्मावती मलिक मोहम्मद जायसी की कल्पना थीं जबकि कुछ उन्हें ऐतिहासिक क़िरदार मानते हैं।एक सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ कर अगर राष्ट्रमाता पद्मावती जी के सम्मान के ख़िलाफ़ जिस फ़िल्म में दृश्य दिखाए गए या बात कही गई है उस फ़िल्म का प्रदर्शन मध्य प्रदेश की धरती पर नहीं होने दिया जाएगा."
 
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "ये बात में भावनाओं में बहकर नहीं कर रहा हूं. राष्ट्र के अपमान को ये देश कभी स्वीकार नहीं करेगा, मध्य प्रदेश स्वीकार नहीं करेगा." शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में पद्मावती के नाम पर महिलाओं के लिए नया अवॉर्ड भी घोषित किया है।पद्मावती अवॉर्ड उन महिलाओं को दिया जाएगा जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »