25 Apr 2024, 11:38:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

उचित दाम नहीं मिला तो किसान ने अपनी ही उपज में लगा दी आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2017 9:56PM | Updated Date: Nov 14 2017 9:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नीमच। किसानों को अपनी उपज का उचित दाम मिले इसके लिए राज्य शासन कई तरह के जतन कर रहा है। यहां तक की भावांतर योजना भी इसलिए ही अमल में लाई जा रही है लेकिन किसानों की नाराजगी कम नहीं हो रही। इसकी बानगी मंगलवार को नीमच में देखने को मिली। यहां उचित दाम नहीं मिलने से नाराज किसान ने नीमच कृषि उपज में अपनी ही उपज में आग लगा दी।
 
मंदसौर जिले का एक किसान औषधि चिरायता मंडी में बेचने आया था। सुबह व्यापारी ने 490 रुपए प्रति क्विंटल से बोली लगाई थी किंतु दूसरे बोली में 400 रुपए क्विंटल की बोली ही लगाई। इसके बाद किसान ने काफी कोशिश की कि उसे उपज के उचित दाम मिले, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इससे आहत होकर किसान ने अपनी फसल में ही आग लगा दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद मंडी में अफरातफरी मच गई। 
 
किसानों का हंगामा 
घटना को लेकर और नीलामी से असंंतुष्ट किसानों ने मंडी में जमकर हंगामा किया। मौजूद पुलिसकर्मियों और मंडी प्रशासन ने उन्हें शांत कराया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »