29 Mar 2024, 16:33:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

अमेरिका में पं. दीनदयाल के विचार बताएंगे शिवराज सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2017 7:58PM | Updated Date: Oct 21 2017 8:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 अक्टूबर को अमेरिका के वाशिंगटन डीसी पहुंचेंगे। वे 28 अक्टूबर को स्वदेश वापस आएंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अमेरिका में भारतीय दूतावास के सहयोग से फाउंडेशन फॉर इंडिया एण्ड इंडिया डायसपोरा स्ट्डीज यूएस द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय फोरम का शुभारंभ उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर किया जा रहा है। इसके शुभारंभ सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में चौहान को आमंत्रित किया गया है। इस फोरम में भारत के मूर्धन्य विद्वान और अमेरिका के भारतीय मूल के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस फोरम में राजनैतिक अस्थिरता, आतंकवाद, आर्थिक समानता, बेरोजगारी, जलवायु परिवर्तन और गरीबी जैसी चुनौतियों पर विचार-विमर्श होगा।

मुख्यमंत्री 22 अक्टूबर को वाशिंगटन डीसी म्यूजियम एवं वार मेमोरियल का भ्रमण करेंगे। वे 23 अक्टूबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय फोरम के कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही यूएस हाउस ऑफ फरीप्रजेंटेटिव के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री 24 अक्टूबर को यूएस इंडिया बिजनेस स्ट्रैटेजिक फोरम के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। उन्हें स्ट्रैटेजिक फोरम द्वारा भी आमंत्रित किया गया है। चौहान अमेरिका प्रवास के दौरान वहां लोगों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध संसाधनों और भविष्य की संभावनाओं तथा शासन की नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री 25 अक्टूबर को कोलम्बिया यूनिवर्सिटी के इन्क्यूवेशन सेंटर का भ्रमण करेंगे तथा 26 अक्टूबर को न्यूयार्क में फ्रेण्ड्स ऑफ एमपी को भी संबोधित करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »