29 Mar 2024, 16:27:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

दिग्विजय ने कांग्रेस विधायक राम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2017 3:05PM | Updated Date: Oct 21 2017 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने पार्टी के विधायक राम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक यादव का निधन 18 अक्तूबर को हो गया था। नर्मदा नदी की यात्रा पर निकले 70 वर्षीय कांग्रेस महासचिव सिंह के स्थानीय कार्यालय से इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। इसमें सिंह ने यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
 
कांग्रेस नेता नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट से गत 30 सितम्बर से नर्मदा नदी की 3300 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा पर निकले हुए है, जो कि लगभग छह माह में पूरी होगी। सिंह के साथ उनकी पत्नी अमृता सिंह भी नर्मदा नदी की परिक्रमा कर रही हैं। सिंह दंपत्ति की यात्रा इस वक्त प्रदेश के हरदा जिले में चल रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »