20 Apr 2024, 01:08:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

आठ साल की मासूम बच्ची को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2017 1:30AM | Updated Date: Oct 15 2017 8:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर में दोपहर 20 वर्षीय युवक ने आठ साल की मासूम बच्ची को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को हालत गंभीर होने पर भोपाल रैफर कर दिया गया है। आरोपी फरार है। पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर यादव कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय खूबचंद बाल्मीकि ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची के साथ नेहरू डिग्री कॉलेज के पास दुष्कर्म किया। खून से लथपथ मासूम बच्ची जब घर पहुंची, तो परिजन को जानकारी मिली।

मां और बहन पीड़ति बच्ची को लेकर पुलिस थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, बच्ची की हालत गंभीर होने पर देर शाम उसे भोपाल रैफर कर दिया गया। देहात पुलिस के मुताबिक पीड़ति बच्ची घर से खेलने के लिए गई थी और खूबचंद उसे अपने साथ ले गया। जहां पहले तो उसे शराब पिलाई और बाद में दुष्कर्म किया। पुलिस ने खूबचंद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »