29 Mar 2024, 18:14:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भाजयुमो के कार्यकर्ता भविष्य की भाजपा - शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2017 7:53PM | Updated Date: Sep 19 2017 7:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवास। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता सामान्य कार्यकर्ता नहीं, भविष्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है। भाजुयमो की प्रदेश इकाई द्वारा देवास में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए चौहान ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि आप राष्ट्र निर्माण के सजग प्रहरी हैं।

उन्होंने कहा कि एक विचार, एक ध्येय को लेकर जनसंघ, जनता पार्टी और फिर भाजपा बनी। हम प्रबल राष्ट्रवाद के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ विकास के लिए कार्यकर्ता निर्माण की पद्धति, कार्यकर्ताओं के गुणों का विकास करने का माध्यम प्रशिक्षण वर्ग है। कार्यकर्ता निर्माण की कार्यशाला प्रशिक्षण है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में विरासत का कोई मायने नहीं है। यहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी अपने गुणों के आधार पर उच्च पदों पर पहुंचता है। चौहान ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा दल है, जो कार्यकर्ता के गुणों का सम्मान करती है। भाजपा में ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जिसमें कार्यकर्ता सामान्य परिवार से निकले और आज उच्च पदों पर आसीन हैं। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आज समापन सत्र को पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भी संबोधित किया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »