25 Apr 2024, 22:02:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, जानें कारण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 9:44PM | Updated Date: Aug 21 2017 9:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक मॉल की तीसरी मंजिल से एक महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला की पहचान बत्तीस वर्षीय रेणुका मित्तल के रूप में हुई है। वह भोपाल के पुराने इलाके की निवासी है और प्रारंभिक पडताल में पता चला है कि पारिवारिक कारणों से उसने यह कदम उठाया।
 
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) भोपाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अपरान्ह चार बजे बाद महिला एम पी नगर थाना क्षेत्र में आने वाले मॉल में थी। उसने अपनी छह वर्षीय बेटी को खेल वाले जोन में छोड दिया और तीसरी मंजिल से कूद गई। इसके बाद वहां मौजूद मॉल के कर्मचारी उसे एक सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां से उसे हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया। इस बीच परिजनों को सूचना मिली और वे महिला को निजी अस्पताल में ले गए। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »