28 Mar 2024, 14:59:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

शाह की मेजबानी करने वाले आदिवासी के घर शौचालय नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2017 7:05PM | Updated Date: Aug 20 2017 7:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक आदिवासी के घर दोने-पत्तल में मालवी भोजन का आनंद लिया।          

शाह दोपहर दो बजे क्षेत्र की सेवनिया गौड़ बस्ती पहुंचे और पेशे से मजदूर आदिवासी कमल सिंह उइके के घर भोजन किया। इस दौरान शाह के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, विनय सहस्त्रबुद्धे और नंदकुमार सिंह चौहान मौजूद थे। 
 
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आतिथ्य के लिए परिवार की महिलाओं ने दाल-बाटी, कढ़ी-चावल और बैंगन का भुर्ता तैयार किया था। इसके अलावा आदिवासियों में बनने वाला विशेष पकवान शीरा भी शाह को परोसा गया।
 
गौरतलब है कि, अमित शाह ने देश में साढ़े चार करोड़ शौचालय बनने का दावा किया था, लेकिन रविवार को अमित शाह जिस आदिवासी के घर भोजन करने गए, उसके यहां शौचालय ही नहीं था। 
 
शाह के लौटने के बाद मीडिया ने जब कमल सिंह से उसकी आय और घर की स्थिति को लेकर सवाल किए तो उसने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, उसके परिवार में 7 सदस्य है, लेकिन घर में शौचालय नहीं है। 
             
कड़ी सुरक्षा के बीच बस्ती के लोगों की भीड़ शाह की एक झलक पाने के लिए घर के बाहर जुटी रही। करीब 20 मिनट में भोजन करने के बाद शाह वहां से रवाना हो गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »