29 Mar 2024, 12:57:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

जिम में लड़की पर लड़के ने ऐसे बरसाए थप्पड़ और लात, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 2:40PM | Updated Date: Aug 19 2017 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक लड़के ने जिम में मौजूद लड़की पर सबके सामने थप्पड़ और लात बरसाई। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पीड़ित लड़की ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जिम से घटना का सीसीटीवी फुटेज बरामद कर आरोपी लड़के की तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक, जिम में आरोपी वहां मौजूद लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने लड़के की शिकायत जिम संचालक से कर दी। इससे आरोपी नाराज हो गया और जब लड़की उसके पास से गुजरी तो उसने उसे जोरदार थप्पड़ मार दिया। वो इतने पर ही नहीं रुका और उसने पूरे दम के साथ लड़की को लात भी मारी।

अपने ऊपर हुए इस हमले के बाद घबराई लड़की जमीन पर बैठ गई। वहीं जिम में मौजूद अन्य लोग उसकी मदद को आगे आए। अपने खिलाफ माहौल बनता देख आरोपी मौके से भाग निकला।

पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद से उसकी तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी लड़के का नाम पुनीत है।

पुराने दोस्त हैं लड़का-लड़की

इस मामले में जिम संचालक ने पुलिस को बताया की लड़का-लड़की दोनों पुराने परिचित हैं। इनके साथ कॉलेज के ही 5 अन्य दोस्त साथ में वर्कआउट करने आते हैं। 

पीड़िता और आरोपी लड़के पुनीत का किसी बात को लेकर जिम के बाहर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से वो उसे परेशान कर रहा था। जब इसकी शिकायत लड़की ने की तो भड़के हुए पुनीत ने उसे थप्पड़ और लात मार दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »