29 Mar 2024, 10:38:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

MP निकाय चुनावः 26 पर BJP का कब्जा, 14 पर सिमटी कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2017 2:30PM | Updated Date: Aug 16 2017 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के 43 नगरीय निकाय के अध्यक्ष और पार्षद के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव नतीजों में सत्ताधारी बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी ने 26 नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है, जबकि कांग्रेस 14 निकायों के अध्यक्ष पद पर सिमट गई। तीन निकायों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया। अध्यक्ष पद के लिए 161 उम्मीदवार मैदान में थे। पार्षद पद के 2,133 उम्मीदवार थे।

इस चुनाव में सत्तारुढ़ दल बीजेपी और विपक्षी दल कांग्रेस आमने-सामने थी और इसे काफी अहमियत दी जा रही थी।

आपको बता दें कि 43 नगरीय निकाय के लिए 11 अगस्त को वोट डाले गए थे, जिसमें करीब आठ लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

इसके साथ ही 5,631 पंच, 74 सरपंच, 14 जनपद पंचायत सदस्य, 3 जिला पंचायत सदस्य के उप निर्वाचन एवं 356 पंच और 23 सरपंच के लिए भी मतगणना हो रही है।

पढि़ए कौन कहा से जीता-

झाबुआ और अलीराजपुर

-झाबुआ के राणापुर में भाजपा की सुनीता जीतीं।

-झाबुआ के थांदला में भाजपा के बंटी सोहन नाना जीते।

-झाबुआ के पेटलावद में भाजपा के मनोहर भटेवरा जीते।

-झाबुआ नगर पालिका परिषद में कांग्रेस के मन्नू डोडिया जीते।

-आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में भाजपा की निर्मला डावर जीतीं।

निमाड़ में शह और मात का खेल

-बुरहानुपर के नेपानगर में भाजपा के राजेश चौहान जीते।

-खंडवा के छनेरा में भाजपा की पुष्पाबाई रामनिवास पटेल जीतीं।

-खरगोन के मंडलेश्वर में भाजपा की मनीषा मनोज शर्मा जीतीं।

-खरगोन के सनावद में कांग्रेस की मंजुषा नरेंद्र शर्मा जीतीं।

-खरगोन के महेश्वर में कांग्रेस की अमिता हेमंत जैन जीतीं

छिंदवाड़ा में कांग्रेस का दबदबा

-छिंदवाडा़ के मोहगांव हवेली में कांग्रेस की सपना कलम्बे जीतीं।

-छिंदवाडा के सौंसर में कांग्रेस के लक्ष्मण चाके जीते।

-छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में कांग्रेस की पुष्पा साहू जीतीं।

अन्य जगहों पर दिखा भाजपा का दम

-सतना के जैतवार में भाजपा के राम बहादुर धोहर जीते।

-ग्वालियर के डबरा में भाजपा की आरती मौर्य विजयी।

-शहडोल के बुढार में भाजपा के कैलाश विश्वानी जीते।

-शहडोल में भाजपा की उर्मिला रानी जीतीं।

-डिंडौरी में भाजपा के पंकज सिंह तोमर जीते।

-अनूपपुर के कोतमा में भाजपा की मोहनी धमेंद्र वर्मा जीतीं।

-शहडोल के जयसिंहनगर में भाजपा के अशोक भारतीय जीते।

-डिंडौरी के शहपुरा में कांग्रेस के राजेश गुप्ता जीते।

-बैतूल के चिचोली में भाजपा के संतोष मालवीय जीते।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »