25 Apr 2024, 10:58:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

रैली के दौरान कांग्रेसियों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2017 9:21PM | Updated Date: Jul 25 2017 9:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में युवक कांग्रेस द्वारा खेत बचाओं-किसान बचाओं आंदोलन के तहत कलेक्टर कार्यालय के घेराव करने जा रही रैली को रोकने पुलिस को आंसू गैस का उपयोग करना पड़ा। शहर के हृदय स्थल मालवीय चौक से जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय के लिए कूच करने आगे बढ़े। तभी पुलिसकर्मियों ने रैली रोकने के लिए पानी की बौछारें छोड़ा और हल्का बल प्रयोग किया।

इसके बावजूद कांग्रेसीजनों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस का उपयोग करना पड़ा। पुलिस अधीक्षक जी पी पाराशर ने बताया कि कांग्रेसियों को रोकने के लिए चार-पांच राउंड आंसू गैस के गोले फायर करना पड़े। पुलिस ने 146 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »