24 Apr 2024, 23:23:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुना में एक दर्जन से अधिक मोरों की मौतें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 6:16PM | Updated Date: Jul 21 2017 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों की आकस्मिक मौतों का मामला प्रकाश में आया है। वन विभाग ने इस मामले में मोरों की सामूहिक मौत का मामला संज्ञान में लेते हुए उनका शव परीक्षण कराकर जबलपुर की लेब्रोरेट्री को प्रेषित किया है। बमौरी विकास खंड में पदस्थ अनुविभाग वन अधिकारी सी एस राठौर ने आज बताया कि गत दिवस यहां के रामपुर कालोनी के समीप रामपुर बांध की नहर किनारे मोरों के 13 शव मिलने की सूचना मिली।
 
वन विभाग ने मोरों के शवों को बरामद करने के बाद पांच चिकित्सकों के पैनल से उनका शव परीक्षण कराकर जबलपुर भेज दिया है।उन्होंने बताया कि मोरों का सामूहिक रूप से शिकार नहीं किया गया है। क्योंकि मोरों के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाये गयें हैं। उन्होंने कहा कि मोरों की सामूहिक मृत्यु सम्भवत: कीटनाशक खाने अथवा मौसमी बीमारी से हुई है।फिलहाल मोर की सामूहिक मौतों के मामले में वास्तविक स्थिति जांच रिपोर्ट जबलपुर से आने के बाद स्पष्ट होगी।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »