19 Apr 2024, 06:15:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

विधानसभा घेरने निकलीं मेधा पाटकर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2017 11:15AM | Updated Date: Jul 20 2017 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। राजधानी में बुधवार को विधानसभा घेरने निकली नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रमुख मेधा पाटकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके साथ सरदार सरोवर डूब प्रभावित लगभग 250 लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि ये सभी बिना पुनर्वास के हो रही डूब के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए भोपाल पहुंचे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
 
मेधा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने जा रही थीं। पुलिस ने लगभग 250 लोगों के साथ पाटकर को भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास से हिरासत में ले लिया। इनके साथ पुलिस ने आप पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया। ये सभी बिना पुनर्वास के हो रही डूब के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए भोपाल पहुंचे थे। सीएम शिवराज के सामने अपनी बात रखने के लिए सभी विधानसभा की ओर जा रहे थे उसी वक्त पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सेंट्रल जेल भेज दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »