25 Apr 2024, 17:59:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एम वाय अस्पताल का मामला उठाया गया विधानसभा में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 9:12PM | Updated Date: Jul 19 2017 9:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री शरद जैन ने विधानसभा में कहा कि इंदौर के एम वाय अस्पताल में 22 और 23 जून की दरम्यानी रात्रि में भर्ती सत्रह से अधिक मरीजों की मौत गंभीर बीमारियों के कारण प्राकृतिक रूप से हुई है। जैन ने कांग्रेस के डॉ गोंविद सिंह की ओर से ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए यह मामला उठाने पर यह जानकारी दी। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि इन मरीजों की मौत ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित होने के कारण हुई।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए लिक्विड ऑक्सीजन का प्लांट स्थापित है और ऑक्सीजन सिलेंडर के द्वारा भी गैस सप्लाई की जाती है। उन्होंने कहा कि मरीजों की मौत की घटना की जांच के लिए इंदौर चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट आ गई है। जांच रिपोर्ट में अस्पताल में ऑक्सीजन गैस सप्लाई संबंधित कोई त्रुटि सामने नहीं आई है। यह प्रतिवेदन इंदौर संभागायुक्त को भी भेजा गया था और उन्होंने भी प्रतिवेदन पर सहमति जताई है।

इसके पहले डॉ सिंह ने यह मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि ऑक्सीजन गैस सप्लाई में त्रुटि के कारण मरीजों की मौत हुयी है और इसमें वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी है। डॉ सिंह के पूरक सवालों पर जैन घिरते हुए भी नजर आए। अंतत: मंत्री ने कहा कि सदस्य की ओर से चाही गयी जानकारी उन्हें मुहैया करा दी जाएगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »