20 Apr 2024, 19:19:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

ईद पर एक समुदाय के दो पक्षों में पथराव व फायरिंग,एक की मौत, दस घाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 10:30PM | Updated Date: Jun 26 2017 10:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के देहात के बेलगढा थाने के मस्तूरा गांव में ईद की नमाज के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायंरिग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। ईद की नमाज के बाद ईदगाह से बाहर निकलते समय दो पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ।

विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चली, लाठी, फरसा चलाए गए और पत्थरबाजी हुई। इससे एक पक्ष के होशियार खान की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ। साथ ही दूसरे पक्ष के भी नौ लोग घायल हुए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जब घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ घायल भी अस्पताल पहुंचे और माहौल तनावपूर्ण हो गया। भितरवार पुलिस ने स्थिति को संभाला।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »