19 Apr 2024, 16:11:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

पीएम मोदी के मंत्री के लिए 12 मिनट तक रूकी फ्लाइट, भड़के यात्री तो बोले- सॉरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 1:02PM | Updated Date: Jun 26 2017 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भले ही सरकारी गाड़ियों से लालबत्ती हटवाकर यह संदेश दिया हो कि वे और उनकी सरकार के मंत्री तथा अधिकारी आम आदमी के सेवक हैं। पर उनके मंत्री और सांसदों के दिमाग से वीआईपी शब्द नहीं जा रहा है। रविवार को मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा के सीनियर नेता फग्गन सिंह कुलस्ते पर फ्लाइट लेट कराने का आरोप लगा है। वे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने में लेट हुए तो उन्होंने एयर इंडिया की फ्लाइट ही रुकवा दी। इससे गुस्साए यात्री मंत्री पर जमकर बरसे।

12 मिनट लेट उड़ी फ्लाइट
रविवार सुबह केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते को भोपाल से दिल्ली जाना था। एयर इंडिया की फ्लाइट (436) सुबह आठ बजे भोपाल से दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। मंत्री कुलस्ते तय समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंचे तो उन्होंने फ्लाइट ही रुकवा दी। मंत्री 12 मिनट लेट पहुंचे तब फ्लाइट ने उड़ान भरी।
 
प्लेन में 100 से ज्यादा यात्री थे
राजधानी से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में सुबह 100 से अधिक यात्री थे। फ्लाइट लेट होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूत्र बताते हैं कि यात्रियों ने मंत्री कुलस्ते पर जमकर अपनी भड़ास निकाली जिसके बाद मंत्री को सॉरी बोलना पड़ा।
 
कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
इस मामले में कांग्रेस ने केंद्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते पर कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री चंद्रिका द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वे अपने मंत्री पर कार्रवाई करें ताकि भविष्य में कोई भी मंत्री अपने पॉवर का इस्तेमाल कर फ्लाइट जैसी सेवा को लेट न करा सके।
 
कौन हैं कुलस्ते
- केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आदिवासी सीट मंडला की नुमाइंदगी करते हैं।
- वे 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। 
- कुलस्ते खुद मंडला से पांच बार के सांसद हैं, उनके भाई रामप्यारे कुलस्ते विधायक हैं।
- अटल सरकार के दौरान 'नोट के बदले वोट कांड' से वे विवादों में आए थे। इसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »