20 Apr 2024, 14:46:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ढोढर पहुंचे सीएम शिवराज - कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कई गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2017 5:37PM | Updated Date: Jun 25 2017 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्योपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रविवार को श्योपुर जिले के ढोढर में सभा के दौरान विरोध प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सभास्थल से लगभग डेढ किलोमीटर पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढने से रोका गया। बात नहीं मानने पर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। कार्यकर्ताओं की संख्या दर्जनों में है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का विरोध करने के लिए वह सभास्थल जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस जवानों ने उन्हें पहले ही रोक लिया। बाद में प्रदर्शनकारियों को रघुनाथपुर थाने ले जाया गया। 
 
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दोपहर में ढोढर में अंत्योदय मेले में लोगों को संबोधित किया। पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से ढोढर से श्योपुर तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के मद्देनजर साठ किलोमीटर लंबे सडक मार्ग पर ऐहतियातन आवश्यक सभी प्रबंध किए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »