29 Mar 2024, 05:35:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में बड़ा हादसा- ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से 9 मरीजों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2017 2:19PM | Updated Date: Jun 22 2017 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय अस्पताल में बड़ा हादसा होने की खबर है। बताया जा रहा है ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने की वजह से 9 मरीजों की मौत होने की खबर मिल रही है। जानकारी के मुताबिक ऑक्सीजन बंद होने के बाद लोग तड़पने लगे तो मरीजों के परिजनों ने डॉक्टरों से इसकी शिकायत की। 
 
कुछ ही देर में चार नवजात सहित 9 मरीजों की मौत की बात सामने आने लगी। उधर अस्पताल प्रबंधन इस मामले को दबाने में लगा रहा। हालांकि, अभी तक अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से मौत होने की खबर की पुष्टि नहीं की है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »