16 Apr 2024, 18:36:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

BJP कार्यकर्ता जबरन मकान पर लिख रहे हैं, 'मेरा घर भाजपा का घर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2017 10:02AM | Updated Date: Jun 22 2017 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी घर-घर जाकर जनसंर्पक अभियान चला रही है। लेकिन अभियान के दौरान ही बीजेपी कार्यकर्ताओं की दबंगाई से इलाके के लोग परेशान है बीजेपी कार्यकर्ता लोगों के घरों के बाहर दीवरों पर नीले रंग के बड़े-बड़े अक्षरों से 'मेरा घर भाजपा का घर' नारा लिख रहे है। लोगो का कहना है कि बीजेपी कार्यकर्ता जबरन हमारे घर की दीवार खराब कर रहे है।

भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कई लोगों के घरों पर ही नहीं बल्कि कांग्रेस नेताओं के घर पर भी लिख दिया है। ‘मेरा घर, भाजपा का घर’। बीजेपी कार्यकर्ता बिना इजाजत लिए लोगों के घर पर ये नारा लिख रहे हैं। खास बात है कि बीजेपी कार्यकर्ता दूसरों के घर को अपना घर बताने के चक्कर में मंदिर तक को नहीं बख्श रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »