29 Mar 2024, 13:39:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 13 दिनों में 19 किसानों ने की आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2017 1:57PM | Updated Date: Jun 22 2017 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में दो और किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। 8 जून से प्रदेश में खुदकुशी करने वाले किसानों की संख्या 19 हो गई है। किसान खुदकुशी की ताजा घटनाएं होशंगाबाद और नरसिंहपुर जिलों में हुई है। होशंगाबाद जिले के रंडाल गांव के 40 वर्षीय किसान बाबूलाल वर्मा ने पिछले सप्ताह स्वयं को आग लगा कर  आत्महत्या करने का प्रयास किया था। वर्मा की मंगलवार को भोपाल के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
वर्मा के परिजन ने आरोप लगाया है कि कर्ज की वसूली के कारण सूदखोरों से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। वहीं नरसिंहपुर जिले के धमना गांव के 65 वर्षीय किसान लक्ष्मी गुमास्ता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने बताया कि चार लाख के कर्ज को अदा नहीं कर पाने के कारण वह तनाव में था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »