25 Apr 2024, 10:19:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

किसानों को मनाने के लिए अब गांव गांव जाएंगे सीएम शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2017 12:23PM | Updated Date: Jun 20 2017 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। किसानों को मनाने के लिए भाजपा अब किसान संदेश यात्रा निकालेगी। यह यात्रा 27 जून से शुरू होकर लगभग दस दिन चलेगी। संदेश यात्रा प्रदेश की सभी 230 विधानसभा में निकाली जाएगी। यात्रा की जिम्मेदारी विधायकों और संगठन के वरिष्ठ नेताओं पर रहेगी। करीब 100 विधानसभा में सीएम शिवराजसिंह चौहान खुद यात्रा में शामिल रहेंगे। 
 
किसान हित के काम बताएंगे
शिवराज किन विधानसभाओं में जाएंगे इसका रोड मैप तैयार किया जा रहा है। यात्रा के जरिए शिवराज सरकार के किसान हित के कामों को किसानों को बताया जाएगा। यात्रा के दौरान हाट बाजार, नुक्कड़ सभा, चौपाल के जरिए जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी किसानों से सीधी बात करेंगे। केंद्र और राज्य की किसान समर्थन वाली नीतियों को बताया जाएगा। अगले विधनसभा चुनाव के पहले किसानों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए ये यात्रा की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »