18 Apr 2024, 18:23:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

MP के नीमच में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, 11 लोगों की मौत, 22 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2017 7:26PM | Updated Date: May 25 2017 7:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रेदेश के नीमच के पास सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 22 गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में 4 बच्चे और 6 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुआ। ये लोग सभी सांवलिया सेठ मंदिर दर्शन से लौट रहे थे। 

 
हादसा गुरुवार की दोपहर को हुआ। नयागांव फोरलेन पर ट्रैक्टर का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से ट्रॉली पलट गई और इसमें सवार 35 लोग दब गए। सभी लोग मंदसौर जिले के खंडेरिया गांव के रहने वाले हैं। बता दें कि सांवलिया सेठ मंदिर राजस्थान के चित्तौड़गढ जिले में है।
 
जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर काफी रफ्तार में था। तभी ट्रैक्टर का एक टायर फट गया, इसके चलते ट्रॉली उछलकर पलट गई। पुलिस ने घायलों को तरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां 12 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
 
शिवराज सिंह चौहान ने नयागांव हादसे में मरने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार और मामूली रूप से जख्मी लोगों को 25-25 हजार देने का एलान किया।   
 
मृतकों के नाम
नीमच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश सागर ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहनलाल, नीलेश, दीपक, वर्षा, लोकेश, मथरी, भागु बाई, भगुड़ी भाई, भंवरी बाई, कारी बाई, मांगू बाई के रूप में हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »