19 Apr 2024, 16:01:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

दूसरी बार विवाह के बंधन में बंधेंगे संत भैय्यूजी महाराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2017 2:08PM | Updated Date: Apr 28 2017 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। ‘हाई प्रोफाइल’ संत भैय्यूजी महाराज एक बार फिर विवाह करने वाले हैं। यह खबर चौंकाने वाली जरूर हो सकती है, लेकिन सच है। आगामी 30 अप्रैल को वे इंदौर में ही डॉ. आयुषी के साथ सात फेरे लेकर विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। इंदौर के सिल्वर स्प्रिंग क्लब हाउस में आयोजित विवाह समारोह में भैय्यूजी महाराज के अत्यंत करीबी लोगों को कार्ड भेजकर आमंत्रित किया गया है।

लंबे समय से वे अलग ही रह रही थीं
माधवी मूल रूप से औरंगाबाद की रहने वाली थी। लंबे समय से वे अलग ही रह रही थीं। उनकी एक बेटी कुहू है, जो पुणे में रहकर पढ़ाई कर रही है। कई ट्रस्ट होने के बाद भी भैय्यूजी महाराज द्वारा खुद को कर्ज में डूबा घोषित कर दिए जाने के बाद एक बार फिर वे चर्चाओं में आये थे। पत्नी के निधन के बाद आश्रम में ही रहने वाली एक महिला के साथ उनके संबंधों की चर्चा भी सुनी गई।
 
कौन हैं भय्यू महाराज
भैय्यूजी महाराज का वास्तविक नाम उदयसिंह देखमुख है। उनका जन्म शुजालपुर के एक किसान परिवार में हुआ था। उनका मुख्य आश्रम इंदौर स्थित बापट चौराहे पर है। सदगुरु दत्त धार्मिक ट्रस्ट उनके सानिध्य में संचालित होता है। कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां उनके आश्रम में जा चुकी हैं।
 
शादी के लिए सभी करीबी रिश्तेदार इंदौर पहुंच गए हैं
कहा जा रहा है कि अपनी बेटी और बीमार मां के लिए उन्होंने दोबारा शादी का फैसला किया है। शादी के लिए सभी करीबी रिश्तेदार इंदौर पहुंच गए हैं। उनकी बहन ने ही शादी की सारी तैयारियां देख रही हैं। इस बीच इस हाई प्रोफाइल शादी की चर्चा पूरे देश में है। शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »