29 Mar 2024, 08:00:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

अब शादी में दुल्‍हनों को 25 हजार रूपए के साथ स्मार्टफोन भी देंगे सीएम शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2017 5:51PM | Updated Date: Apr 27 2017 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धार। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में अब वधुओं को 25 हजार रूपए की राशि के साथ स्मार्टफोन भी दिए जाएंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान जिले के धरमपुरी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए। एक ही पंडाल के नीचे लगभग सवा 600 जोड़ों ने हिन्दू रीति-रिवाज के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए, वहीं 23 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी हुआ।
 
उन्होंने कहा कि चूंकि स्मार्टफोन की खरीदी तत्काल संभव नहीं थी, इसलिए वधुओं को फिलहाल तीन हजार रूपए के राशि के चैक दिए जाएंगे। उन्होंने वधुओं से आग्रह किया कि वे इस राशि से स्मार्टफोन ही खरीदें तथा प्रधानमंत्री की मंशानुसार डिजिटल टेक्नॉलाजी से जुड़े और डिजिटल इण्डिया के सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमत्री बनते ही सबसे पहले इसी योजना को मूर्त रूप दिया मेरे मन में यह संकल्प था कि बेटियों को माता-पिता के ऊपर बोझ नहीं रहने देंगे, उन्हें वरदान बनाकर रहेंगे।
 
चौहान ने कहा कि बेटियों के कल्याण के लिए लाड़ली लक्ष्मी से लेकर पढ़ाई-लिखाई के साथ ही विवाह तक की चिन्ता सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए यह भी तय किया है, कि आगे से अध्यापक/शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया जाए। जबकि स्थानीय निकायों एवं पंचायतों में पहले से ही 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। 
 
उन्होंने कहा कि वन विभाग को छोड़कर शेष सभी विभाग में 33 प्रतिशत पदों पर भर्ती महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। पुलिस में भी बेटियां अब कांस्टेबल से पुलिस अफसर तक बन रही है। उन्होंने लिंगानुपात के मामले में धार जिले की प्रशंसा की और कहा कि कुछ जिलों में लिंगानुपात कम हो गया है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »