25 Apr 2024, 16:13:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी में पत्नी की हत्या कर कांग्रेस नेता ने खुद को मारी गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2017 5:13PM | Updated Date: Apr 19 2017 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बुधवार को कांग्रेस के एक नेता ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना का मुख्य कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरु कर दी है।
 
हनुमानताल थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि स्थानीय घोड़ानक्कास नालबंद निवासी सईद मालगुजार (73) ने अपनी पत्नी हुस्रा बानो (53) की लायसेन्सी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर नीचे की मंजिल पर सो रहा उनका बेटा ऊपर आया। उसने मां का खुन से सने शव को सोफे पर पड़ा देखा।
 
साथ ही उसके पिता रिवाल्वर से आत्महत्या करने जा रहे थे। बेटा अपने पिता के हाथ से रिवाल्वर लेकर नीचे की तरफ भागा और उसे फेंक दी। युवक वापस लौटकर आता इसके पहले सईद मालगुजार ने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर लिया और दूसरी बंदूक से खुद को गोली मार ली।सईद मालगुजार नगरनिगम में एल्डरमैन और नगर कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष रह चुके थे। उनका प्रापर्टी का कारोबार था। 
 
पुलिस अधीक्षक एम एस सिकरवार ने बताया कि घटना की मुख्य वजह पारिवारिक विवाद है। सईद मालगुजार की बेगम खुले ख्यालों की थी, जिस पर उन्हें आपत्ति थी। इसी के चलते दोनों के बीच विवाद होता था। घटना के पहले भी दोनों में विवाद हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »