29 Mar 2024, 17:42:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

पुलिस ने नकली नोट छापने वाले तीन युवकों को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2017 5:55PM | Updated Date: Apr 17 2017 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मध्‍यप्रदेश। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में क्राईम ब्रांच ने नकली नोट छापने वाले एक गिरोह की धरपकड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
यह कार्यवाही विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और क्राईम ब्रांच ने संयुक्त कार्यवाही के तहत तीनों युवको को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 11 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं।
 
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, पैसों की तंगी के चलते उन्‍होंने नकली नोट छापना शुरु किया था, जिन्हें देहाती बाजारों में चलाने की तैयारी की गई थी। आरोपियों के पास से 11 हजार रुपए के दो हजार और सौ-सौ के नोट बरामद हुए हैं।
 
गिरोह का मास्‍टमांइड गजराज ने बताया जा रहा है, जिसने कलर प्रिंटर के माध्यम से ये काम करना शुरु किया। पुलिस तीनों से लगातार पूछताछ कर रही है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »