25 Apr 2024, 18:48:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मनोज परमार ने खुद किया खुलासा- फरारी में टीआई के था संपर्क में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2017 11:42AM | Updated Date: Mar 26 2017 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। ज्यादती करने के मामले में फरारी के दौरान गुंडे मनोज परमार के मल्हारगंज टीआई से संपर्क का पता चलने पर डीआईजी ने जांच के आदेश दिए हैं। फरवरी 2016 में विधवा महिला से मदद के नाम पर धमकाकर ज्यादती करने के मामले में मल्हारगंज पुलिस ने गुंडे मनोज परमार पर सितंबर में केस दर्ज किया था। तभी से परमार फरार चल रहा था, जिसे पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने चित्रकूट से पकड़ा। 
 
जेल भेजे जाने से पूर्व कोर्ट पेशी के दौरान परमार ने खुद खुलासा किया था कि वह अपनी बेगुनाही के सबूत जुटाने के लिए मल्हारगंज टीआई धैर्यशील येवले के संपर्क में था। इधर, फरारी में परमार के टीआई से संपर्क का खुलासा होने व बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं करने के मामले में डीआईजी मिश्र ने एएसपी देवेंद्रसिंह पाटीदार को जांच सौंपी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »