20 Apr 2024, 18:11:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और सयाली भगत की झलक पाने उमड़े फैंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2017 3:18AM | Updated Date: Mar 26 2017 3:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। शनिवार को फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, सयाली भगत और गजल गायक जुल्फीकार साबरी ने चेटीचंड महोत्सव में शिरकत की। इस मौके पर दबंग दुनिया समूह के चेयरमैन किशोर वाधवानी और भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता भी मौजूद थे। 
 
दैनिक दबंग दुनिया और दबंग न्यूज द्वारा दशहरा मैदान पर आयोजित किए जा रहे छह दिनी चेटीचंड महोत्सव और ऑटो-प्रॉपर्टी कॉर्निवाल के दूसरे दिन लोगों का हुजूम उमड़ा। शनिवार को महोत्सव में फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और सयाली भगत भी शामिल हुईं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब नजर आए। कॉर्निवाल में लक्जरी कारें, बाइक व प्रॉपर्टी के आकर्षक प्लान भी लोगों को लुभा रहे हैं।
 
कार्यक्रम में जैसे ही सयाली भगत और उर्वशी रौतेला पहुंचीं, दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। दर्शक दोनों को मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »