29 Mar 2024, 15:10:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

दबंग दुनिया की खबर का असर, सदन में लहराई अखबार की प्रति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2017 3:57AM | Updated Date: Mar 25 2017 3:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। सदन में शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह टंक ने दबंग दुनिया में छपी बिजली खरीदी में हुए घोटाले की खबर का हवाला देते हुए जांच की मांग उठाई। उन्होंने इस मामले को उठाने के लिए कई बार सदन में अपनी बात रखने का प्रयास किया। इसके बाद भी जब उन्हें सदन में बोलने की अनुमति नहीं मिली, तो वे अपने स्थान पर खड़े होकर दबंग दुनिया की प्रति लहराते हुए बोले कि सरकार ने बिजली खरीदी में करीब 9 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया है। उन्होंने इस मामले की जांच कराए जाने की मांग सदन में उठाई। हालांकि अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा ने इसे सदन की कार्रवाई से विलोपित करा दिया।

 
गौरतलब है कि छतरपुर जिले के विद्युत विभाग के सहायक यंत्री आरके पाठक ने इस मामले को लेकर गुरुवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया था। इसके बाद यह पोस्ट लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फेसबुक अकाउंट पर भी पोस्ट कर दिया था। इस मामले में सरकार पर 4 रुपए की बिजली को 9 रुपए में खरीदी के आरोप लगाए गए हैं। इसमें करीब 9 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप सरकार पर लग रहा है।
 
हालांकि बाद में इस पोस्ट को संबंधित अधिकारी ने अपने फेसबुक अकाउंट से हटा दिया था। यह खबर दबंग दुनिया ने शुक्रवार के अंक में लिखा, सरकार ने किया 9 हजार करोड़ का घोटाला शिर्षक से पहले पेज पर खबर प्रकाशित की थी। इस खबर को लेकर कांग्रेस विधायकों ने बिजली घोटाले में जांच कराए जाने की मांग उठाई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »