29 Mar 2024, 18:40:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा किया जाएगा माफ - कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2017 6:40PM | Updated Date: Feb 22 2017 6:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ किए जाने के साथ ही प्रत्येक तरह के भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से यहां टीन शेड क्षेत्र में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में किसानों के साथ पूरी तरह न्याय किया जाएगा। उन्होंने सभा में मौजूद हजारों लोगों की भीड का जिक्र करते हुए कहा कि यह आई हुई भीड है। लाई हुई भीड नहीं।
 
यह भीड किसानों, नौजवानों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों की आवाज उठाने आई है। राज्य के छिंदवाडा से सांसद कमलनाथ ने राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि मौजूदा हालात किसी से छिपे हुए नहीं हैं। राज्य की भाजपा सरकार ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
इस मौके पर कांग्रेस के एक अन्य महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि 1990 में भी उन्होंने अन्य पार्टी नेताओं के साथ मिलकर तत्कालीन भाजपा सरकार के खिलाफ लडाई लडी थी। इसी तरह अब भी काम करना होगा।  उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान और उनके परिजनों पर आरोप लगाए कि वे व्यापमं, रेत के अवैध उत्खनन और पोषण आहार घोटाले में शामिल हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि वे यह आरोप निजी तौर पर लगा रहे हैं और यदि चौहान में साहस है
 
तो वह उनके खिलाफ मानहानि का दावा लगाएं। वह अदालत में सब आरोप साबित कर देंगे। उन्होंने व्यापमं घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में तत्कालीन मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा जेल हो आए हैं। लेकिन वास्तविक आरोपी अभी भी मलाई खा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से भाजपा के भ्रष्टाचार और घोटाले पूरी ताकत के साथ सामने लाने की नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी नहीं डरने की बात करते हैं। इसका पालन हम सभी को करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के सभी नेताओं के एकजुट होने की बात करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष उन्हें जहां भी कार्य करने का आदेश देंगे, वह उसका पालन करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »