19 Apr 2024, 22:49:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

माल्‍या मामले में वरूण गांधी ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2017 8:43PM | Updated Date: Feb 21 2017 8:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। उत्तरप्रदेश चुनावी समर में हाशिए पर आए सांसद वरूण गांधी अपनी पार्टी भाजपा से नाराज चल रहे हैं। वरूण गांधी ने अपनी इस नाराजगी को सार्वजनिक तौर पर जाहिर भले ही न किया हो लेकिन उन्होंने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान जमकर भड़ास निकाली वरूण ने स्कूल के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान उन मुद्दों पर सवाल उठाए जो भाजपा के लिए परेशानी का कारण बने हैं और जिन्हें अभी तक विपक्ष ही उठाता रहा है। 

स्कूली बच्चों के बीच पहुँचे वरूण गांधी
इंदौर में स्कूली बच्चों के बीच पहुँचे भाजपा सांसद  वरूण गांधी ने आर्थिक असमानता पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने करोड़ों का लोन लेकर विदेश भागे शराब किंग विजय माल्या का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ देशभर में हजारों किसान और गरीब बैंकों का लोन नहीं चुका पाने के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ विजय माल्या जैसे लोग भी हैं जो लोन लेकर विदेश भाग जाते हैं और सरकार उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाती। ये विडम्बना है कि विजय माल्या जेल की सलाखों के बाहर है और उसके लोन की गारंटी लेने वाला सलाखों के पीछे। 
 
वरूण की भाजपा पर नाराजगी
वरूण ने अपने संबोधन में ऐसे कई मुद्दे उठाए जिनको लेकर भाजपा परेशानी में रही है। दरअसल वरूण भाजपा से नाराज चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लोगों की नजरों में वरूण की छवि स्टार नेता की है। बावजूद इसके उन्हें पार्टी की स्टार प्रचारक सूची में शामिल नहीं किया गया। इससे नाराज वरूण ने पूरे चुनावी अभियान से खुद को अलग कर लिया। वे उत्तरप्रदेश चुनाव के दौरान कहीं भी पार्टी का प्रचार नहीं कर रहे। यहाँ तक की उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में भी भाजपा के लिए प्रचार नहीं किया। जिससे उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। 
 
रोहित वेमूला की आत्महत्या का भी क्‍या जिक्र 
गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विजय माल्या के विदेश भागने का मुद्दा लगातार उठाते हुए नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते रहे हैं। इतना ही नहीं वरूण गांधी ने बंगलुरू के छात्र रोहित वेमूला की आत्महत्या की घटना का जिक्र भी अपने संबोधन में किया। उन्होंने कहा कि वे रोहित का सुसाइड नोट पढ़कर रो पड़े दलित छात्र की ऐसी पीढ़ा ने उन्हे भीतर तक झकझोर दिया। वरूण गांधी ने रोहित वेमूला के सुसाइड नोट का कुछ हिस्सा भी पढ़कर सुनाया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »