26 Apr 2024, 01:09:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

पेट्रोल भरवाने के बहाने लुटे 45 हजार, पुलिस जांच में जुटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2017 4:46PM | Updated Date: Jan 22 2017 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झाबुआ। झाबुआ जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र के करवड में आज शाम मोटरसायकल सवार दो बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप से 45 हजार रूपए लूट लिए है।

पुलिस के अनुसार यहां पेटलावाद थाना क्षेत्र में स्थित गुरूदेव किसान केन्द्र पेट्रोल पंप पर एक मोटरसायकल से आए दो बदमाशों ने 500 रूपए का पेट्रोल गाडी में डलवाया। इसके बाद दोनों बदमाश 2000 रूपए का नोट चेंज करवाने के लिए पंप के केश काउंटर पर गए, जहां से वह 45 हजार रूपए छीनकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस सूत्रो ने बताया कि हादसे के समय पेट्रोल पंप का सीसीटीवी कैमरा बंद था। आसपास के इलाके के घेराबंदी कर दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »