20 Apr 2024, 12:40:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मप्र: कैंसर से पीड़ित वृद्ध सहित ट्रेन से कटने से 2 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2017 12:16PM | Updated Date: Jan 22 2017 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में कैंसर से पीड़ित एक वृद्ध सहित दो लोगों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के टिकारी गांव के निवासी जयसिंह रघुवंशी (70) कई महिनों से कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने कई जगह कैंसर का उपचार कराया लेकिन आराम नहीं मिला। इससे तंग आकर उन्होंने कल देर रात में कोसमी रेलवे गेट के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उनका शव आज सुबह रेल पटरियों पर मिला।

पुलिस के अनुसार कल दोपहर यहां कोसमी क्षेत्र के डाउन ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली थी। मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक की उम्र 45 साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »