23 Apr 2024, 22:49:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध हथियारों के साथ एक युवक को पकड़ा है। युवक के कब्जे से एक देशी पिस्टल एवं एक जिन्दा राउण्ड जब्त हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रूपए आंकी गई है।      

क्राइम ब्रान्च से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर स्थानीय एमपी नगर से एक युवक को पकड़ा गया, जिसकी कमर में एक पिस्तौल जैसा हथियार लटका था। पकडे गऐ सन्देही मजहर (24) के कब्जे से एक पिस्टल और एक जिन्दा राउण्ड बरामद  हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में ले लिया गया। 

उसने ये दोनों किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदे जाने की बात कही। आरोपी जुऐ सट्टे में हारे लोगों से सामान गिरवी रखकर पैसे उधारी देने का काम करता है। उसने बताया कि पैसे देने में किसी के आनाकानी करने पर वह उसे पिस्टल से डराता था। उससे उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »