20 Apr 2024, 12:12:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

राजधानी भोपाल में 22 जनवरी को भूर्तपूर्व सैनिक रैली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2017 4:43PM | Updated Date: Jan 17 2017 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 जनवरी को भूर्तपूर्व सैनिक रैली आयोजित की जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सैनिक कल्याण और हेडक्वार्टर पश्चिम मध्यप्रदेश सब एरिया के तत्वावधान में आयोजित इस रैली में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की कठिनाइयों से रूबरू होकर उसके निराकरण की दिशा में कार्रवाई करना है।

रैली स्थल पर केन्टीन सामग्री, पेंशन सेल, अभिलेख कार्यालय, ईसीएचएस की सुविधा, मेडिकल कैंप, नौकरी में आरक्षण संबंधी जानकारी के अलावा राज्य सैनिक बोर्ड और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में भूतपूर्व सैनिकों के हितार्थ संचालित योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी। भोपाल स्थित सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डी.सी. गोयल ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा एवं होशंगाबाद में निवासरत् भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं से रैली में शामिल होने अपील की है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »