25 Apr 2024, 10:08:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

कटनी में हुए 500 करोड़ के घोटाले की जांच वित्त मंत्रालय करे: यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2017 4:20PM | Updated Date: Jan 11 2017 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण यादव ने केन्द्रीय वित्त मंत्रालय से मध्यप्रदेश में नोटबंदी के बाद फर्जी बैंक खाते खोलकर किए गए लेन देन, विशेषकर कटनी जिले में 500 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच की मांग की है।

यादव ने आज केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली को लिखे पत्र में कहा, पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि नोटबंदी के बाद कटनी जिले में सहकारी बैंकों में फर्जी खाते खोलकर 500 करोड़ रुपए से अधिक के पुराने अवैध हो चुके नोटों को बदलने का घोटाला हुआ है। यादव ने आज यहां इस पत्र की प्रति मीडिया को भी जारी की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में आरोप लगाया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में कटनी जिले के इस घोटाले में कई प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल के एक सदस्य भी शामिल हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस घोटाले को सामने लाने वाले कटनी के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी पर इसको रफा दफा करने का दबाव लगातार बनाया गया। तिवारी के नहीं मानने पर प्रदेश सरकार ने प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर इस घोटाले की आगे जांच करने के बजाय उनका तबादला कर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »