29 Mar 2024, 06:31:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। हरदा थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि ग्राम उड़ा में एक किसान के घर मजदूरी करने आए ग्राम कुकड़ापानी के निवासी रामाधार (45) का शव आज सुबह नदी किनारे मिला है। मृतक के गर्दन पर कुल्हाड़ी के वार से गहरे चोट के निशान हैं, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के परिजन ग्राम उड़ा आ रहे है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »