23 Apr 2024, 13:37:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

20.46 लाख किसानों के खातों में जमा होंगे 4416 करोड़ रुपये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2016 8:04PM | Updated Date: Dec 9 2016 8:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के किसानों को बीमा की राशि का वितरण 10 दिसम्बर से शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन जिले से प्रदेश के 20 लाख 46 हजार किसानों को 4416 करोड़ की बीमा दावा राशि वितरण की शुरूआत करेंगे। 

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश देश में पहला राज्य है जहां प्रधानमंत्री फसल बीमा दावे की राशि सबसे पहले वितरित हो रही है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को आपदा से होने वाली क्षतिपूर्ति के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की भी घोषणा सीहोर जिले के शेरपुर में 18 फरवरी 2016 को एक विशाल किसान महासम्मेलन में की थी। 
 
उन्होंने कहा कि खरीफ 2015 में आई आपदा से जिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुँचा था, उन्हें देश में सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ मिलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्री चौहान ने वर्ष 2015 में खरीफ फसलों को पहुँचे नुकसान पर आपदा मद से पूर्व में ही 4600 करोड़ की राहत राशि वितरित कर दी थी। इस तरह किसानों को अपने नुकसान की भरपाई के रूप में लगभग 9 हजार करोड़ से अधिक की राशि प्राप्त होगी। इसके साथ ही वर्ष 2013 में खरीफ फसलों को पहुँचे नुकसान पर मध्यप्रदेश देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य था जिसने 14 लाख किसानों को 2187 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की थी। श्री चौहान 2015 में सभी प्रभावित 36 जिलों का दौरा कर किसानों के खेत में जाकर आपदा से प्रभावित फसलों का न केवल जायजा लिया बल्कि किसानों को ढाँढस बँधाया था कि सरकार उनके साथ खड़ी है और उन्होंने अपना यह वायदा निभाया भी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »