24 Apr 2024, 03:09:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को मारा, शव को नाले में फैंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2016 8:15PM | Updated Date: Aug 28 2016 8:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में अवैध संबंधों के चलते नाबालिग लड़के के हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी मां को प्रेमी के साथ रविवार को गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले में बेबी करोड़े और उसके प्रेमी अंकित को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर 26 और 27 अगस्त की दरम्यानी रात एमआईजी थाना क्षेत्र में पंकज (15) की हत्या का आरोप है। पंकज, बेबी का बेटा था।
   
सिंह ने बताया कि बेबी और अंकित के अवैध संबंधों के बारे में पंकज को पता चल गया था और वह इन रिश्तों से बेहद खफा था। उसने इस सिलसिले में अपने पिता और दोस्तों के सामने भी नाराजगी जताई थी।
   
उन्होने कहा, 26-27 अगस्त की रात जब पंकज घर लौटा, तो उसने अपनी मां बेबी को उसके प्रेमी अंकित के साथ देखा। इससे आग..बबूला पंकज ने रोटी बनाने के तवे से अंकित के सिर पर वार किया जिससे वह घायल हो गया। एएसपी ने बताया कि आरोप है कि हिंसक संघर्ष बढ़ने पर बेबी और अंकित ने पंकज को जोर से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
   
उन्होने बताया कि वारदात के बाद महिला और उसके प्रेमी ने पंकज के शव को छत पर ले जाकर नाले में फेंक दिया। उन्होंने शव को रजाई, चटाई और अन्य सामान से ढंककर छिपाने की कोशिश की। लेकिन नाबालिग लड़के के पिता ने अगले ही दिन इस शव को देख लिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »