19 Apr 2024, 16:04:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रतलाम जिला अस्पताल की छत गिरने से एक की मौत, 11 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2016 7:57PM | Updated Date: Jul 24 2016 7:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रतलाम। रतलाम जिला अस्पताल के एक वार्ड में शनिवार रात को छत गिर जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। जिला क्लेक्टर बी चंद्रशेखर ने बताया कि पीड़ित जिस समय अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड के बाहर एक बरामदे में सो रहे थे उसी समय छत का एक हिस्सा ढह गया और वह मलबे में फंस गए।
   
उन्होंने बताया कि एक स्थानीय निवासी नरेन्द्र लश्करी (25) की पत्नी ने दो दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। हादसे में उसकी मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि मलबे में जो फंस गये थे बाद में उन्हें बाहर निकाल लिया गया और घायलों को जिला अस्पताल में ही भर्ती किया गया।
   
क्लेक्टर ने बताया कि पीड़ित जच्चा बच्चा केन्द्र में भर्ती मरीज के परिजन थे। उन्होंने बताया कि छत गिरने के कारणों की जांच करने के लिए सरकारी इंजीनियरों की तीन सदस्यीय एक कमेटी बनाई गई है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »