24 Apr 2024, 11:23:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

हिट एंड रन में एक की मौत- दो घायल, वकील गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2016 4:15PM | Updated Date: Jul 24 2016 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में देर रात एक वकील ने नशे की हालत में तेज रफ्तार कार से फुटपाथ पर सो रहे तीन मजदूरों को कुचल दिया जिससे एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस थानाअधिकारी कमलनयन ने बताया कि देर रात मानसरोवर मेट्रो स्टेशन स्थित बदरवास तिराहे के पास एक वकील ने नशे की हालत में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार फुटपाथ पर चढा दी
 
जिससे फुटपाथ पर सो रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया कार चालक उदय शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि घायलों को जिस समय अस्पताल ले जाया जा रहा था उस दौरान राजेन्द्र कीर (25) ने दम तोड दिया,
 
जबकि गंभीर रूप से घायल पप्पू कीर (35) और कमलेश (32) को जयपुर के सवाईमान सिंह चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक का सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कार को जब्त कर चालक के विरूद्व भारतीय दंड संहिता की धारा 304 :हिट एंड रन: के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »